फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The election of the district bar association was rude

हंगामे के बीच जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए बॉबी रावत उर्फ विवेक

Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The election of the district bar association was rude
फरीदाबाद में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान बने विवेक कुमार उर्फ बॉबी रावत व उनके समर्थक ज - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के सात पदों के लिए मंगलवार को मतदान हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के परिणाम आने पर कोर्ट परिसर के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। काउंटिंग के एक घंटे बाद गहमागहमी के बीच फैसला आया, जिसमें विवेक कुमार उर्फ बॉबी रावत को अध्यक्ष पद पर 163 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं अन्य छह पदों पर काउंटिंग के तुरंत बाद ही विजेता घोषित कर दिए गए। वहीं दिनभर अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर काफी जोश दिखा, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोर्ट परिसर मतदान करने पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए इस बार विवेक कुमार उर्फ बॉबी रावत और राजेश बैंसला में सीधी टक्कर थी। बॉबी रावत पहले भी प्रधान रह चुके हैं। वहीं राजेश बैसला इससे पहले बार एसोसिएशन के महासचिव रहे हैं। बॉबी रावत ने इस चुनाव में राजेश बैसला को 163 मतों से हराया है। उन्हें 1002 वोट मिले, जबकिराजेश बैसला को 839 वोट मिले। यह पूरा चुनाव ईवीएम से सम्पन्न करवाया गया।
विज्ञापन

धांधली के आरोप के बाद हुई पुर्नमतगणना
अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना के बाद एक पक्ष ने दोबारा मतगणना किए जाने की अपील की। इसके बाद पुर्नमतगणना में भी पहले जैसे परिणाम आने पर हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद फिर से अध्यक्ष पद पर विजेता का नाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पदों पर हुए यह विजयी
चुनाव अधिकारी निर्दोष गुर्जर ने बताया कि प्रधान के पद पर विवेक कुमार, महासचिव पद पर नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार तंवर, उपप्रधान विकास भड़ाना, एडिशनल सेक्रेटरी संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश रावत, जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर अरुण नागर की जीत हुई है। मतदान प्रक्रिया ईवीएम से पूरी कराई गई।
भारी सुरक्षा बल तैनात
चुनाव के चलते कोर्ट परिसर में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी। पुलिस फोर्स के साथ दुर्गा शक्ति बल भी पूरे कोर्ट परिसर में तैनात थी। मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों को ही जाने की इजाजत थी। इसके अलावा मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। वहीं चुनाव परिणाम जानने के लिए कोर्ट परिसर के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई थी जिसके सामने अधिवक्ता खड़े होकर परिणाम देख रहे थे। मतदान के दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन दिखा।
र्निविरोध चुुने गए दो पदाधिकारी
जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में दो पदों पर नियुक्ति निर्विरोध सम्पन्न हो गया। लाइब्रेरियन पद पर विजय पाल को चुन लिया गया। जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार को चुना गया है। सात पदों के लिए मतदान के जरिए पदाधिकारियों को चुनाव हुआ है। इसके लिए प्रशासन ने सोमवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर लीं थी।
चुनाव आब्जर्वर दिल्ली से पहुंचे
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य डीके सिंह और विष्णु शर्मा को चुनाव का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनकी निगरानी में सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक ईवीएम के जरिये मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सदस्यों की संख्या की दृष्टि से हरियाणा राज्य में फरीदाबाद दूसरी बड़ी बार एसोसिएशन है। बार के सदस्यों की संख्या करीब ढाई हजार है।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़े अधिवक्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। हर मतदाता एक दूसरे से सटकर खड़े थे। जबकि ज्यादातर अधिवक्ताओं ने तो चेहरे पर मास्क तक नहीं लगा रखा था। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बदस्तूर भीड़ जारी थी। ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed