{"_id":"683df1383687124efc0a15e5","slug":"the-effect-of-temperature-fluctuations-on-health-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44428-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेहत पर पड़ रहा तापमान में उतार चढ़ाव का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेहत पर पड़ रहा तापमान में उतार चढ़ाव का असर
विज्ञापन
जुकाम, बुखार और इंफेक्शन व उल्टी- दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में आ रहे बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। बीके अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन और बुखार के मरीजों की संख्या लगभग 30 % तक बढ़ गई है। दिन में धूप और शाम को बारिश होने के चलते लोग अधिक बीमार हो रहे हैं।
बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम में लोग बाहर का जंक फूड भी खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बाहर का तला भुना खाने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। इसके कारण लोगों के पेट में इंफेक्शन और उल्टी- दस्त लग रहे हैं। पहले ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या करीब 70 से 80 थी, लेकिन अब अस्पताल में 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा कई लोग दिन में धूप से लौटकर तुरंत एसी और पंखे में बैठ रहे हैं। जिससे इसका असर लोगों के शरीर पर हो रहा है। उन्होंने ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।