फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The district hospital premises will be lush green.

Faridabad News: जिला अस्पताल परिसर होगा हरा-भरा, 30 लाख रुपये होंगे खर्च

Sat, 03 Oct 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The district hospital premises will be lush green.
अस्पताल परिसर में घास लगाने, सजावटी पौधे और लैंडस्केपिंग से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। बादशाह खान सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द ही परिसर में बदहाल और खाली पड़ी जगहों के बजाय हरियाली और बेहतर लैंडस्केपिंग देखने को मिलेगी। अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) की बागवानी शाखा ने करीब 30 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है।


योजना के तहत अस्पताल परिसर में घास लगाने, सजावटी पौधे लगाने और लैंडस्केपिंग से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। साथ ही जहां अनचाही घास-फूस और खरपतवार उग आए हैं, वहां सफाई कर जमीन को लैंडस्केपिंग के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित किस्म की घास और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि काम की अवधि दो साल रखी गई है। यानी एजेंसी की जिम्मेदारी केवल पौधे और घास लगाने तक सीमित नहीं रहेगी। उसे दो साल तक विकसित की गई हरियाली और लैंडस्केपिंग का रखरखाव भी करना होगा। इससे पौधों की देखभाल, घास की नियमित कटाई और परिसर की हरियाली बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की रहेगी। बादशाह खान अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article