{"_id":"6622ad4f566e41a9410fd614","slug":"the-distance-of-half-an-hour-will-be-covered-in-five-minutes-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23494-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आधे घंटे की दूरी पांच मिनट में होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आधे घंटे की दूरी पांच मिनट में होगी पूरी
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुढ़िया नाले पर पुल का निर्माण कार्य पूरा, सर्विस रोड पर ट्रैफिक शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुढ़िया नाले पर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सर्विस रोड बनाकर सड़क को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे आधे घंटे की दूरी मात्र पांच मिनट में सिमट गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
फरीदाबाद से गुजर रहे करीब 31 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। रोड को चौड़ाकर 12 लेन किया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। सिक्स लेन मुख्य सड़क के साथ तीन-तीन लेन सर्विस रोड बनाई जा रही है। सेक्टर 32 के पास एक्सप्रेसवे के बीच से बुढ़िया नाला निकल रहा है। इस नाले पर भी नया पुल बनाया जा रहा है। एक वर्ष पहले इस पुल को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। इस कारण पल्ला, एनएचपीसी, अशोका एन्क्लेव, सेक्टर-32 के निवासियों को बॉर्डर की तरफ जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर आगरा नहर के साथ बनी सड़क से जाना पड़ता था। इसी तरह बॉर्डर की तरफ से आने वाले लोग हाईवे या नहर के साथ वाली सड़क से अपने गंतव्य तक पहुंचते थे, दोनों सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। इससे पांच मिनट का सफर आधे घंटे में तय होता था। अब एनएचएआई की ओर से सेक्टर की तरफ वाले हिस्से में सर्विस रोड के लिए तीन लेन के पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है, हाल ही में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल रोड का सारा ट्रैफिक इस पुल की तरफ मोड़ दिया गया। वहीं, मुख्य सड़क पर भी नया सिक्स लेन पुल बनाने का काम जारी है। इसके लिए पिलर खड़े किए जा रहे हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए फरीदाबाद में अब काम को गति दी जा रही है। जिन जगहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर लगभग तैयार हो चुके हैं, वहां पर दूसरे कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में पल्ला चौक के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर तारकोल की सड़क बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
बुढ़िया पुल पर आवाजाही बंद होने से दो से तीन किलोमीटर घूमकर कंपनी पहुंचना पड़ता था। पुल बनने के बाद सर्विस रोड शुरू हो जाने से काफी राहत मिली है। - केसी शर्मा, चेयरमैन, न्यूटेक मेडिकल डिवाइस लिमिटेड
--
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए। काम जल्द पूरा होने से उद्योगों को रफ्तार मिलेगी। निवेश के नए अवसर खुलेंगे। - अक्षय करण, सीईओ, अंबुजा एक्सेसरीज एंड क्लॉदिंग, लिमिटेड
--
एक्सप्रेसवे के बचे हुए हिस्से में तेजी से काम चल रहा है। जिन स्थानों पर पिलर और गार्डर खड़े कर दिए गए हैं, वहां काम को गति दी जा रही है। - वीके जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई