फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The director of the software company was selling bank accounts to fraudsters

Faridabad News: सॉफ्टवेयर कंपनी का संचालक ठगों को बेच रहा था बैंक खाते

Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The director of the software company was selling bank accounts to fraudsters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी का संचालक साइबर ठगों को बैंक खाते बेच रहा था। आरोपी भुवन तनेजा ने दो लोगों राजेश व विक्रमजीत के खाते खरीदकर अपने दोस्त अभिषेक हंस के जरिये साइबर ठगों को दिए थे। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजेश व विक्रम खाताधारक हैं। इन्होंने अपना खाता आगे भुवन को दिया था। भुवन ने यह खाता आगे अभिषेक को दे दिया था। राजेश व विक्रम, भुवन के पास नौकरी करते थे व अभिषेक और भुवन दोस्त हैं। राजेश आठवीं, विक्रम 12वीं व अभिषेक स्नातक तक पढ़े हैं। वहीं भुवन सीए फाइनल ईयर में है। भुवन का गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर बनाने का आफिस है, जहां राजेश व विक्रम भुवन के पास काम करते थे।
विज्ञापन

इनके बैंक खाते में ठगी के कुल 2 लाख 67 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 11.48 लाख रुपये की ठगी को लेकर पुलिस को शिकायत फरीदाबाद के ही व्यक्ति ने दी थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने शेयर बाजार में ट्रेडिंग से संबंधित विज्ञापन देखा। उस पर क्लिक किया तो कुछ डिटेल मांगी गई।

शिकायतकर्ता के डिटेल भरने के बाद व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया । जिसके बाद ट्रेडिंग टिप्स एक्सपर्ट ने इनसे बात की और निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने अपने प्लेटफॉर्म पर 11.48 लाख रुपये निवेश कराए, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस मिले। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed