{"_id":"6980fd02b844a2b955086672","slug":"the-deputy-commissioner-inspected-the-fair-and-took-stock-of-the-arrangements-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61862-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उपायुक्त ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उपायुक्त ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेला लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मेला परिसर में विभिन्न शिल्पकारों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और देश-विदेश से आए कारीगरों की कला एवं हस्तशिल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला भारतीय संस्कृति, परंपराओं और हस्तशिल्प को वैश्विक मंच प्रदान करता है। लोकल फॉर ग्लोबल की भावना के अनुरूप यह मेला स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान फूड कोर्ट, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, अग्नि सुरक्षा तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया।