फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The deplorable state of the toilets at BK Hospital.

Faridabad News: बीके अस्पताल के शौचालय की बदहाल व्यवस्था

Fri, 11 Sep 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The deplorable state of the toilets at BK Hospital.
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच अस्पताल परिसर के शौचालयों की बदहाल स्थिति सामने आई है। अस्पताल की जगह-जगह लोगों द्वारा पान मसाला और गुटखा थूके जाने से दीवारें गंदी हो गई हैं। वहीं, शौचालय के आसपास सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


अस्पताल के पुरुष शौचालय के बाहर ही कुछ लोगों ने शौच किया हुआ है, जिससे वहां दुर्गंध फैल रही है। शौचालय में पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। यहां लगे छह नलों में से केवल एक नल में पानी आ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति शौचालय के अंदर लगी ट्यूबलाइट की नजर आई । ट्यूबलाइट एक तार के सहारे लटकी हुई है, जिससे उसके गिरने, करंट लगने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा शौचालय के बाहर लगा चार्जिंग बोर्ड भी खराब है। ऐसे में बिजली से जुड़ी इस तरह की लापरवाही किसी हादसे का कारण बन सकती है। अस्पताल में उपचार करवाने आए जवाहर कॉलोनी निवासी लक्ष्मण ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को शौचालय की नियमित सफाई, पानी की व्यवस्था और बिजली से जुड़े खतरों को तत्काल दूर करवाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed