फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The dead body of the girl student was found missing for seven days

सात दिन से लापता छात्रा का मिला शव, मुंह बोले चाचा ने की हत्या, फोन कर परिवार वालों को दी मारने की जानकारी

Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the girl student was found missing for seven days
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल शवगृह के बाहर विलाप करते मृतका रिया के परिजन । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सात दिन पहले घर के लिए निकली बीए की छात्रा का शव बृहस्पतिवार को बीपीटीपी पुल के नहर के किनारे मिला। छात्रा की हत्या का आरोप उसके 60 वर्षीय मुंह बोले चाचा पर है। जिसने परिवार वालों को रिया की हत्या कर शव नहर के किनारे फेंकने की बात कही है। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार की रात को छात्रा का शव बरामद करने के बाद मौसी के बयान पर चाचा के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूल रूप से पलवल के गांव घोड़ी निवासी रिया (22) फिलहाल गांव भुपानी में नानी के पास रहती थी। रिया बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। हत्या का आरोप करीब 60 वर्षीय सिंहराज पर है। आरोपी दूर के रिश्ते में युवती का चाचा लगता था। मृतका की मौसी पूनम ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी शिकायत में कहा था कि भांजी 31 दिसंबर को ओल्ड फरीदाबाद से घर का सामान लेकर भूपानी के लिए निकली थी। खेड़ी पुल के पास से लापता हो गई। रिया की बड़ी मौसी सुमन सेक्टर-18 ओल्ड फरीदाबाद में रहती है। 31 दिसंबर को रिया छोटी मौसी पूनम के साथ सुमन के घर आई थी। बाजार से खरीदारी करने के बाद पूनम रिया ऑटो में बैठाकर बड़ी बहन के घर चली गई। अगले दिन पूनम ने रिया का फोन किया लेकिन फोन बंद था। पुलिस ने रिया के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें आखिरी बार सिंहराज का फोन आया था। पुलिस ने सिंहराज को फोन कर पूछताछ की। उसने अपना फोन बंद कर लिया। सिंहराज गांव जसाना का रहने वाला है वह फिलहाल सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन

खुद फोन कर दी हत्या की जानकारी
आरोपी सिंहराज ने बृहस्पतिवार को रिया की नानी को फोन पर बताया कि रिया की हत्या कर दी है। उसका शव शव सेक्टर-17 से बीपीटीपी पुल के पास झाड़ियों में पड़ा है। परिजनों ने मौके पर जाकर रिया का शव पहचान लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शुरूआती जांच में सामने आया कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत में अपहरण और हत्या की धारा जोड़ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अपराधा शाखा की टीम छात्रा के लापता होने के बाद से ही जांच में जुटी है। डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान ने बताया कि सिंह राज की तलाश में दो टीम लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस रिया के मोबाइल पर संपर्क रखने वालों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed