{"_id":"68dbb4775944aa398b016bdf","slug":"the-dark-nh-19-is-seeking-the-light-of-development-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118201-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंधेरे में डूबा एनएच-19 मांग रहा विकास की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंधेरे में डूबा एनएच-19 मांग रहा विकास की रोशनी
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानलेवा सफर, रास्तों में गड्ढे, स्ट्रीट लाइटें खराब, चालक परेशान
नंबर गेम - 01 महीने से बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली को पलवल से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-19 इन दिनों बदहाली का शिकार है। इसके कारण हजारों वाहन चालक और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली, बल्लभगढ़, सिकरी, फरीदाबाद, आगरा, मेरठ की ओर जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।
सड़क की खस्ता हालत और पिछले एक महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों ने व्यस्त मार्ग पर वाहन चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, जिससे रात के समय घनघोर अंधेरे में डूबे इस हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
जानलेवा गड्ढे और अंधेरा : बारिश के बाद एनएच-19 पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो वाहनों के संतुलन बिगड़ने का जोखिम बढ़ा रहे हैं। अब स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से यह खतरा और भी बढ़ गया है, क्योंकि रात के समय तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए सड़क की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आती, जिससे हादसों की आशंका कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
एनएचएआई की अनदेखी: स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि एनएच-19 पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस मार्ग का उपयोग न केवल स्थानीय लोग, बल्कि दिल्ली, आगरा, मेरठ और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों की यात्रा करने वाले हजारों लोग रोजाना करते हैं, जो अब अंधेरे और गड्ढों की वजह से जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोग बोले हाईवे पर जोखिम भरा सफर...
अंधेरे में गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। कई बार अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे चल रहे वाहनों से टकराने का खतरा रहता है।– राहुल, ऑटो चालक
रात में हाईवे पर चलना अब जोखिम भरा हो गया है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते और तेज रफ्तार वाहनों के कारण हर पल दुर्घटना का डर बना रहता है।– रमेश कुमार, ऑटो चालक
गड्ढे सही करने के लिए ठेकेदारों को पहले ही आदेश कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइट को भी जल्द ही सही कर दिया जाएगा। सभी सड़कों और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करा दी जाएगी।– धीरज सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई