फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The dam poses a threat to the fertile land of farmers.

Faridabad News: बांध के कारण किसानों की उपजाऊ भूमि पर संकट

Sat, 28 Mar 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The dam poses a threat to the fertile land of farmers.
गांव मोहना के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर उठाया मुद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा से मुलाकात कर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बनाए जा रहे पुल के लिए तैयार किए जा रहे बांध के कारण किसानों की भूमि को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में प्रशासन के समक्ष अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान किसानों की जमीन की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनकी उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है और धीरे-धीरे बेकार होती जा रही है। किसानों के अनुसार, यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस विषय पर संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि एक समिति का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही गांव मोहना का दौरा कर मौके पर स्थिति का आकलन करेगी। समिति द्वारा आवश्यक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे और उसके आधार पर उचित समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। यह मुद्दा इससे पहले 5 फरवरी 2026 को आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
प्रतिनिधिमंडल तहसील कार्यालय भी पहुंचा, जहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि क्षेत्र के सर्किल रेट को वर्तमान बाजार दर के अनुरूप बढ़ाया जाए। प्रतिनिधियों का कहना था कि मौजूदा सर्किल रेट बाजार भाव से काफी कम है, जिससे राजस्व हानि के साथ-साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता की कमी बनी रहती है और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पहले भी कई बार पंचायत और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से उम्मीद जताई कि दोनों ही मुद्दों पर शीघ्र, निष्पक्ष और किसानों के हित में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान ईश्वर नंबरदार, बसंत ठोंडा, सतवीर मैनेजर, मुकेश कुमार, सुरेंद्र, ललित पंडित, हुकुम बघेल, गिर्राज नंबरदार और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed