फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The culvert built in Aravalli will be cleaned for the wild animals.

Faridabad News: वन्य जीवों के लिए अरावली में बनी पुलिया की होगी सफाई

Tue, 03 Dec 2024 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The culvert built in Aravalli will be cleaned for the wild animals.
पुलिया से आवागमन करेंगे वन्य जीव, सड़क से गुजरने पर हो जाते हैं हादशे का शिकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड अरावली पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरती है। ऐसे में बंधवाड़ी और मांगर बनी इलाके में रोड के दोनों तरफ काफी घनी हरियाली है। इसमें काफी संख्या में वन्य जीव रहते हैं। वन्य जीव रोड पार करते रहते हैं और वाहन की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे हादसों से वन्य जीवों को बचाने के लिए अरावली पहाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली सड़कों में जहां भी पुलिया (वाइल्ड लाइफ काॅरिडोर) है, उसे साफ करने पर वन विभाग की वन्य जीव शाखा जोर दे रही है।

वन विभाग की वन्य जीव शाखा ने अरावली की पहाडियों में फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर कुल आठ पुलिया की पहचान की है। वन विभाग अधिकारियों की मानें तो अरावली में वन्य जीव की संख्या बढ़ रही है। इस कारण पहले पुलिया की सफाई करवाई जाएगी। इसके बाद पुलिया के ऊपर फेंसिंग कराई जाएगी। इससे वन्य जीव रोड पार करने की बजाय पुलिया से होकर एक तरफ से दूसरी तरफ जा-आ सकेंगे। वहीं, जिले के वन विभाग अधिकारी गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के दोनों तरफ अरावली पहाड़ी क्षेत्र में काफी संख्या में वन्य जीव हैं। इसे देखते हुए जहां भी पुलिया है। उनकी सफाई और फेंसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed