{"_id":"695c0e6f42867cdb130a910c","slug":"the-crime-branch-arrested-the-wanted-criminal-who-was-evading-arrest-after-getting-bail-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59626-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमानत मिलने के बाद गिरफ्तारी से बच रहे इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमानत मिलने के बाद गिरफ्तारी से बच रहे इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने पकड़ा
विज्ञापन
सेंट्रल थाना इलाके में 17 जनवरी 2001 को मकान में हुई थी लूट
2004 में जमानत मिलने के बाद गिरफ्तारी से बचता रहा आरोपी
पुलिस ने रखा था 5 हजार रुपये का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लूट के मामले में जमानत मिलने के बाद गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी मनोज उर्फ आसू को आखिरकार 21 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने रविवार को उसे दिल्ली के नेहरू नगर से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
सेंट्रल थाना पुलिस को 17 जनवरी 2011 को सेक्टर-17 के रहने वाले अशोक मंगला ने शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 7-8 बदमाशों ने उनके घर में घुसकर चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाया। बदमाशों ने घर से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूटे और भाग गए। सेंट्रल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस लूट के मामले में शामिल दिल्ली के पहाड़गंज के रहने वाले मनोज उर्फ आसू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया था। वर्ष 2004 में जमानत पर रिहा होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके चलते पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को अपराध शाखा टीम ने उसे काबू कर लिया।