फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation will also investigate the case of irregularities in development works.

Faridabad News: विकास कार्याें में गड़बड़ी के मामले की निगम भी कराएगा जांच

Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
The corporation will also investigate the case of irregularities in development works.
-एसीबी की एफएसएल जांच में कार्याें में मिली थी गड़बड़ी,
विज्ञापन

ठेकेदारों पर जुर्माना वसूलने के साथ अभियंताओं की भूमिका पर उठाया था सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कल्याणपुरी बस्ती में नाले और वार्ड-15 में आरएमसी रोड निर्माण में गड़बड़ी बरतने के मामले की अब नगर निगम भी जांच कराएगा। इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों की जांच की थी। ब्यूरो ने 12 अभियंताओं (एक्सईएन, एसडीओ जेई) पर विभागीय कार्रवाई करने को कहा था।
बता दें कि शहर में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने के कई मामलाें की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रहा है। इसमें कल्याणपुरी बस्ती में नाले और एनआईटी क्षेत्र के वार्ड 15 में आरएमसी रोड बनाने की जांच पूरी कर एसीबी ने रिपोर्ट नगर निगम को पिछले माह सौंपी थी। एसीबी का आरोप है कि कल्याणपुरी बस्ती के नाले के निर्माण में गड़बड़ी की गई। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की जांच में नाला निर्माण सामग्री के नमूने फेल मिले थे। इसके बनाने का ठेका दीपक कंस्ट्रक्शन को मिला था। ब्यूरो ने ठेकेदार से करीब 11 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूलने की सलाह निगम को दी थी। एसीबी के जांच अधिकारी ने पाया था कि अभियंताओं ने भी काम में घोर लापरवाही बरती।
विज्ञापन

दूसरे मामले में नगर निगम ने वार्ड 15 में आरएमसी रोड बनाने का काम प्रिया कंस्ट्रक्शन को दिया था। सड़क के नमूने लेकर एफएसएल मधुबन भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार कार्य तय मानक पर नहीं मिले थे। ब्यूरो ने ठेकेदार पर लगभग पांच लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने की सलाह दी थी। इसमें तत्कालीन कार्यकारी अभियंता समेत अन्य विभागीय कार्रवाई करने को कहा था। सूत्रों के अनुसार संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई करने से पहले नगर निगम भी अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कराने जा रहा है। इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही संबंधित को नोटिस जारी कर अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट के अनुसार संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed