{"_id":"699f444ea70bce3bc207f206","slug":"the-corporation-removed-advertising-boards-that-were-put-up-without-permission-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63721-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना अनुमति लगे विज्ञापन बोर्डों को निगम ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना अनुमति लगे विज्ञापन बोर्डों को निगम ने हटाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में इमारतों और मकानों की छतों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के तहत वर्ल्ड स्ट्रीट सहित कई प्रमुख इलाकों में आधा दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और भवनों से अवैध बोर्ड हटाए गए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
नगर निगम फरीदाबाद की ओर से हरियाणा विज्ञापन बायलॉज 2022 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर विज्ञापन विभाग को सख्ती से नियम लागू करने को कहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में सैकड़ों भवन मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर छतों पर लगे निजी विज्ञापन बोर्ड हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई जगहों पर नियमों की अनदेखी जारी रही। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बोर्ड हटाने की कार्रवाई की।
जेई अंकित गोयल की अगुवाई में गठित टीम ने वर्ल्ड स्ट्रीट और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग और बोर्ड हटाए। निगम का कहना है कि रूफटॉप पर किसी भी प्रकार के विज्ञापन बोर्ड की अनुमति नहीं दी जाती। इसके अलावा निगम क्षेत्र में दुकान या फर्म के नाम का बोर्ड लगाने के लिए भी निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।