{"_id":"691391e5e08c4db6fe055828","slug":"the-corporation-is-preparing-a-roadmap-for-waste-management-and-construction-of-modern-toilets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55530-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कचरा प्रबंधन और आधुनिक शौचालय बनवाने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कचरा प्रबंधन और आधुनिक शौचालय बनवाने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा निगम
विज्ञापन
नैपकिन मशीन से लेकर व्हीलचेयर तक की मिलेगी सुविधा
हर शौचालय में 24 घंटे कर्मचारी रहेगा उपलब्ध, कर्मचारी के लिए बनेगा कमरा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छता और नागरिक सुविधा के क्षेत्र में फरीदाबाद अब नई छलांग लगाने जा रहा है। लोगों से मिले सुझावों और बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम फरीदाबाद ने शहर के पांच जोनों में लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से 35 हाई-टेक एस्पिरेशनल शौचालय ब्लॉक बनाने की योजना तैयार कर ली है।
निगम का दावा है कि यह परियोजना शहर को स्वच्छ और आधुनिक फरीदाबाद की दिशा में एक नई पहचान देगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर शौचालय ब्लॉक उपयोग की जगह के साथ एक संपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की जरूरतों को प्राथमिकता में रखकर इन शौचालयों में ऐसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं, जो फिलहाल बहुत कम शहरों में देखने को मिलती हैं। निगम के अनुसार, प्रत्येक एस्पिरेशनल शौचालय ब्लॉक में 12x10 फीट का एक अलग अटेंडेंट स्टाफ रूम भी बनाया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इन सुविधाओं का रखरखाव नियमित रूप से हो और हमेशा कोई कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि हम चाहते हैं कि यह शौचालय बनाने के साथ इन्हें लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने के मकसद से काम किया जा रहा है। इसके लिए स्थायी अटेंडेंट सिस्टम अनिवार्य किया गया है।
महिला स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने प्रत्येक ब्लॉक में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और स्टेनलेस स्टील नैपकिन डिस्पेंसर लगाने का प्रावधान किया है। सार्वजनिक स्थलों पर यह सुविधा स्वास्थ्य के लिए अच्छी होने के साथ महिलाओं को सम्मानजनक माहौल भी प्रदान करेगी। इससे दिनभर घर से बाहर रहकर काम करने वाली महिलाओं के साथ बाजार में आने वाली महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए होगी फोल्डिंग व्हीलचेयर
प्रत्येक शौचालय ब्लॉक में दो फोल्डिंग व्हीलचेयर रखी जाएंगी, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को आसानी से इन शौचालयों तक पहुंचने में मदद मिल सके। सात ब्लॉकों के लिए कुल 14 व्हीलचेयर खरीदी जाएंगी। यह व्यवस्था अभी तक अन्य किसी भी शहर में काफी कम देखने को मिलती है। निगम की तरफ से यह सुविधा देने की पूरा तैयारी कर ली गई है। इन शौचालयों को हाई-टेक बनाने के लिए निगम ने कई आधुनिक उपकरण शामिल किए हैं। इनमें ऑटोमैटिक शू शाइनिंग मशीन, उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील कचरा पात्र और एलईडी लाइटिंग सिस्टम शामिल हैं। इनसे न केवल साफ-सफाई बनी रहेगी बल्कि यह ब्लॉक दिखने में भी आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल होंगे।
छह महीने में पूरा होगा काम
नगर निगम ने इन 35 शौचालय ब्लॉकों को बनाने के लिए छह महीने की समयसीमा तय की है। काम शुरू होने के छह माह में यह बनकर तैयार हो जाएंगे। निगम के अनुसार निगम की प्राथमिकता इन सुविधाओं को तय समय में पूरा कर जनता को सौंपने की है। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका डिजाइन और योजना लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार की गई है। निगम की तरफ से इन शौचालयों को बनाने व इनमें दी जाने वाली सुविधाओं के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। इसके बाद लोगों के सुझाव मिले व उनका मंथन करने के बाद निगम ने यह कार्य पूरा करने का रोडमैप तैयार किया है। जानकारों का कहना है कि इसी फीडबैक के आधार पर नैपकिन मशीन, व्हीलचेयर और स्टाफ रूम जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन में योगदान
नगर निगम का यह कदम केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को स्थानीय स्तर पर गति देने वाला साबित होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह मॉडल सफल रहता है तो फरीदाबाद हरियाणा का पहला शहर बन सकता है, जिसने सार्वजनिक शौचालयों को स्मार्ट सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया हो।
वर्जन
नगर निगम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है। बड़ी परियोजनाओं में लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। -धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त