{"_id":"668c22b16ab507e9b7070f84","slug":"the-corporation-does-not-have-any-concrete-plan-for-garbage-disposal-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27232-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कूड़ा निस्तारण के लिए निगम के पास नहीं है कोई ठोस योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कूड़ा निस्तारण के लिए निगम के पास नहीं है कोई ठोस योजना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में नगर निगम का कूड़ा निस्तारण का प्लान फेल होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुए हैं और शहर में बने खत्तों पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। इस समस्या का मुख्य कारण नगर निगम के पास कोई ठोस योजना का न होना है।
नगर निगम के पास नहीं हैं संसाधन
कूड़ा निस्तारण को लेकर फजीहत झेल रहे फरीदाबाद नगर निगम के पास संसाधनों का बहुत अभाव है। नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं। यहां से हर रोज 900 से एक हजार टन कूड़ा निकलता है। ईको ग्रीन से अनुबंध समाप्त होने के बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम को अपने स्तर पर कूड़ा निस्तारण के लिए कहा गया है। इस काम में फरीदाबाद नगर निगम असफल होता नजर आ रहा है। वहीं, बंधवाड़ी में लगाया गया कूड़ा संयंत्र भी काम नहीं कर रहा है। पाली में जिस भूमि पर नया कूड़ा संयंत्र लगाया जा रहा है उस पर कोर्ट केस चल रहा है। इस कारण काम अधर में लटका हुआ है। शहर में केवल मुझेड़ी और प्रतापगढ़ में कूडा संयंत्र लगाया गया है, जो शहर की आबादी के हिसाब से बहुत कम है। यही कारण है कि नगर निगम सफाई कर्मचारी शहर से कूड़ा एकत्रित कर डाल रहे हैं। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भी सभी तरीके का कूड़ा डाला जा रहा है। इसके लिए तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
रेस्टोरेंट, सोसाइटी और उद्योग कूड़े का अपने स्तर पर नहीं कर रहे निस्तारण
अधिक कूड़ा पैदा करने वाले रेस्टोरेंट, सोसाइटी और उद्योगों को खुद कूड़े का निस्तारण करना होता है लेकिन यह उपरोक्त संस्था कूड़े का खुद निस्तारण नहीं कर रही है। इस संबंध में नगर निगम ने पिछले माह 421 संस्थानों को नोटिस भी जारी किया था। जहां भी हर रोज 50 किलोग्राम से अधिक कूड़ा निकलता है। वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 के नियमों के तहत कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाना अनिवार्य है। इसमें सामुदायिक भवन, ढाबे से लेकर रेस्टोरेंट, सोसाइटी और उद्योग शामिल हैं लेकिन यह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के पास संसाधन कम
नगर निगम के पास कूड़ा उठान के लिए 22 हाइवा, 12 जेसीबी और 55 ट्रैक्टर मौजूद हैं, जो 40 वार्डों की आबादी के हिसाब से बहुत कम हैं।
नगर निगम कूड़़ा निस्तारण को लेकर योजना बना रहा है। पाली में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई थी। उस पर कोर्ट केस चल रहा है। वहींं, नगर निगम अधिक मात्रा में कूड़ा पैदा करने वाली इकाइयों को नोटिस भी जारी कर रहा है। अभी नगर निगम ने कहीं भईनया कूड़ा निस्तारण प्लांट नही लगाया है।
- पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।
-- --
शशि