फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The contractor left by digging the street, people upset

ठेकेदार ने गली खोद कर छोड़ी, लोग परेशान

Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The contractor left by digging the street, people upset
फरीदाबाद। सेक्टर-29 संजय कॉलोनी के लोग नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही से परेशान है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने एक माह पहले गली बनाने के लिए खोद कर छोड़ दी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। जगह-जगह रोड़ी-पत्थर के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ऐसे में मजबूूरीवश लोगों ने रोड़ी-पत्थरों ने खुद ही गली में बिछाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चुनाव नजदीक आते ही शहर के सभी वार्डों में रुके विकास कार्य शुरू करवा दिए हैं।
हालांकि विकास कार्यों के लिए पैसा जिले के एक मंत्री के कहने पर मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए हैं। यह वही फंड है जो नगर निगम के तत्कालीन पार्षद पांच साल से सरकार से दो-दो करोड़ रुपये उन्हें देने की मांग कर रहे थे। अब पैसा आने के बाद विकास कार्य शुरू कर दिए गए है लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। संजय कॉलोनी गली नंबर-25 निवासी रघुराज ठाकुर, कमल, राहुल आदि लोगों ने बताया कि एक माह पहले ठेकेदार ने गली को नए सिरे से बनाने के लिए खुदाई की थी। गली में टाइल्स बिछाई जानी है। खुदाई के बाद ठेकेदार ने गली में जगह-जगह रोड़ी-पत्थर डाल दिए हैं। इससे गली में आवाजाही में दिक्कत होती है। ठेकेदार से बात करते है तो वह कोई सुनवाई नहीं करता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठेकेदार ने गली में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो वह निगम कार्यालय पर धरना देंगे। इस संबंध में नगर निगम मुख्य अभियंता रामजी लाल ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed