{"_id":"6560ec2773104bcc5b0621fb","slug":"the-condition-of-the-parks-of-district-civil-hospital-is-bad-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17161-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल के पार्कों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल के पार्कों की हालत खराब
विज्ञापन
पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग चुकी हैं, मरीज व तीमारदार परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के पार्कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। इस ओर अस्पताल प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है। सर्दी में भी मरीजों और उनके तीमारदार धूप में नहीं बैठ पा रहे हैं। करीब दो साल में ही पार्कों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग चुकी हैं।
करीब दो साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्पताल परिसर की सड़कों के साथ-साथ पार्कों की स्थिति को भी सुधारा गया था। सड़कों के दोनों तरफ पौधे लगाए गए थे, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ पौधे सूख गए हैं। इसके साथ ही पार्कों की हालात भी दयनीय बनी हुई है। चारों ओर गंदगी फैली रहती है। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में पांच पार्क बने हुए हैं, जबकि तीन मालियों को इन पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहला पार्क, ओपीडी के सामने, दूसरा पार्क मोर्चरी के सामने, तीसरा पार्क आपातकालीन वार्ड के सामने, क्षयरोग विभाग के साथ और चौथा अस्थाई रूप से बनाए गए अस्पताल का आसपास के क्षेत्र में पार्क हैं, लेकिन इन पार्कों में से कुछ के हालात तो बिलकुल जर्जर हो चुके हैं। जिसमें क्षयरोग विभाग के साथ बने पार्क की हालत पूरी तरह खस्ता हो चुकी है। इस पार्क में झाड़ियों के साथ लावारिस कुत्तों की भरमार बनी हुई है।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सविता यादव का कहना है कि वह अस्पताल की सभी तरह की व्यवस्थाएं देखती हैं, लेकिन अन्य विभागीय अधिकारियों को भी इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस विभाग के साथ का पार्क है, उस विभाग के अधिकारी की ही जिम्मेदारी है कि वह उस पार्क को साफ करवाए। पार्कों के रखरखाव के लिए कोई अलग से बजट नहीं मिलता है।