फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The condition of the girl injured in the dog attack is critical.

कुत्तों के हमले से घायल बच्ची की तबीयत नाजुक

Sat, 07 Aug 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
The condition of the girl injured in the dog attack is critical.
बल्लभगढ़। गांव डिग में कुत्तों ने चार वर्षीय जान्हवी पर हमला कर घायल कर दिया था। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। उसके शरीर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि, बच्ची का उपचार विशेष डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर अभी उनकी बच्ची की तबीयत में सुधार से साफ इनकार कर रहे हैं। साथ ही जान को खतरा बता रहे हैं। बल्लभगढ़ क्षेत्र के डिग गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार ने बताया कि बेटी जान्हवी के साथ ट्रैक्टर से खेतों में 16 जुुलाई को गए थे। वे खेतों में काम करने लगे जबकि बच्ची ट्रैक्टर से उतरकर खेलने लगी। इसी दौरान खेतों में कुत्तों का झुंड इकट्ठा हो गया और बेटी पर हमला कर दिया। कुछ समय बाद वह वहां पहुंचे तो देखा कि बेटी मौजूद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने उसकी आसपास तलाश शुरू कर दी। लड़की बेसुध हालत में लहूलुहान खेतों में पड़ी हुई थी। वहीं, कुत्ते उसको नोचने में लगे हुए थे। वह घायल बेटी को लेकर सर्वोदय अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसका 17 दिन उपचार चला लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। बाद में डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed