{"_id":"67d5ce9f65d22f7b5f0d01fd","slug":"the-company-owner-ran-away-after-taking-a-loan-of-two-crores-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39883-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो करोड़ का लोन लेकर भागा कंपनी मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो करोड़ का लोन लेकर भागा कंपनी मालिक
विज्ञापन
केनरा बैंक की शाखा के प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने केस किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बैंक से दो करोड़ का लोन लेकर कंपनी मालिक के भागने का मामला सामने आया है। केनरा बैंक की शाखा के प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी मालिक सहित उसके गारंटर और गवाहों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केनरा बैंक शाखा सेक्टर 31 के प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैसर्स दिल्ली बॉडी रिपेयरिंग ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 बल्लभगढ़ में स्थित है। उसकी अन्य शाखा पुणे महाराष्ट्र में हैं। इसका मालिक इस्ताक है। फर्म ट्रक की बॉडी बनाती और मेंटेनेंस करती है। साथ ही सिविल निर्माण के ठेकेदारी का काम करती है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि इस्ताक ने सेक्टर-4 हुंडई से कुछ सामान खरीदने के लिए दो करोड़ का टर्म लोन लेने के लिए आवेदन किया था। बैंक ने 27 अगस्त 2024 को ऋण स्वीकृत किया था। सामान के आधार पर बैंक ने 2 करोड़ रुपये आरोपी के दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैंक प्रबंधन का आरोप है कि आरोपी ने सामान का जो बिल उपलब्ध कराया वह जाली है। धोखाधड़ी से चारों मशीने डिलीवरी लेते ही गायब कर दी। इस मामले में कंपनी मालिक इस्ताक के साथ वेंडर जे आरसेल्स, जुबैर, सप्लायर एजेंट अमजद खान, राहुल चौधरी, दीपक सिंह तथा रोहित कुमार शामिल हैं।