फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The common man's family is continuously increasing in Haryana: Pt. Rajendra Sharma

हरियाणा में निरंतर बढ़ रहा आम आदमी का कुनबा : पं. राजेंद्र शर्मा

Tue, 03 Mar 2026 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The common man's family is continuously increasing in Haryana: Pt. Rajendra Sharma
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ी है। आगे भी पार्टी इसी प्रकार आमजन की आवाज को बुलंद करने का काम करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है, लेकिन आने वाले समय में जनता भाजपा को उसकी असलियत दिखाने का काम करेगी। बाटा चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राजेंद्र शर्मा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाते हुए उनका स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन मंत्री ने दिल्ली के चर्चित शराब घोटाला में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी है। इससे साबित हो गया कि सच को दबाया नही जा सकता। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा पेश कि गए बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि यह बजट केवल कागजोंं की बाजीगरी है। इसमें जनता के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में फरीदाबाद की घोर अनदेखी की गई है, जबकि यह जिला सरकार को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले जिलों में शुमार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी पार्टी सरकार बनाएगी। उसके बाद सही मायनों में प्रदेश का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed