फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city got a 'manohar' gift of Rs 302 crore on Radhashtami

फरीदाबाद को राधाष्टमी पर मिली 302 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Sun, 04 Sep 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The city got a 'manohar' gift of Rs 302 crore on Radhashtami
फरीदाबाद। राधाष्टमी पर रविवार को स्मार्ट सिटी को 302 करोड़ रुपये की ‘मनोहर’ सौगात मिली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चार योजनाओं का उद्धाटन और छह का शिलान्यास किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को 302.70 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात मिली है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश बुनियादी सुविधाओं के विकास में देश में अग्रणी राज्य बने।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जिन चार विकास योजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें 61.80 करोड़ रुपये की धनराशि से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयालपुर व सरकारी स्कूल फरीदपुर के नवनिर्मित भवन शामिल हैं। इसके अलावा एचवीपीएन के 220 किलोवाट पावर स्टेशन सेक्टर- 58 और बल्लभगढ़ में मिनी सॉयल टेस्टिंग लेबोरेट्री का उद्घाटन किया गया है। वहीं 240.90 करोड़ की परियोजनाओं में एचवीपीएन के सेक्टर- 23 में 66 केवी पावर सब स्टेशन, खेड़ी गुजरान में 66 केवी पावर सब स्टेशन, पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग के तिगांव रोड को चार लेन बनाना, जसाना, चीरसी, मंझावली, शेखपुर आटा गुजरान में दो लेन सड़क का, मोहना में आईटीआई और हरियाणा स्टेट रोड और पुल निर्माण कार्पोरेशन द्वारा फरीदाबाद की केजीपी एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बल्लभगढ़, छायसा, मोहना रोड के चार लेन करने का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल, जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, एसीएस अंकुर गुप्ता, एसीएस अनिल मलिक, डीसी विक्रम, एडीसी अपराजिता, सीईओ जिला परिषद सतेंद्र दुहन, एसडीएम पंकज सेतिया,सीटीएम नसीब कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed