फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The child who went to the doctor for treatment was injured in a road accident

Faridabad News: डॉक्टर से उपचार लेने गया बच्चा सड़क हादसे में घायल

Fri, 11 Aug 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 11 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The child who went to the doctor for treatment was injured in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। दांत रोग विशेषज्ञ के पास उपचार कराने गए 15 साल के बच्चे को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें बच्चे का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने बच्चे के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर बताया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव बहबलपुर निवासी साहिल रावत ने बताया कि भाई के बेटे कृष के दांत में दर्द हो रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को उपचार करवाने के लिए मां के साथ कृष को गांव फतेहपुर बिल्लौच में दवाई दिलाने के लिए लेकर आया। मां व कृष डॉक्टर के क्लीनिक के गेट के पास खड़े हुए थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी कृष को टक्कर मार दी। जिसमें कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी गांव फतेहपुर निवासी सागर चला रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से कृष को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने बताया कि कृष के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed