{"_id":"5f8c462b8ebc3e74f325cfff","slug":"the-child-went-to-collect-puja-s-goods-the-tractor-was-crushed-death-faridabad-news-noi543255750","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा का सामान लेने गया था बच्चा, ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा का सामान लेने गया था बच्चा, ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक फरार हो गया। उसकी पहचान हो गई है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस्माइलपुर निवासी जनार्दन सोनी ने पुलिस को बताया है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार सुबह वह अपने बेटे धीरज के साथ बाजार से पूजा का सामान लाने के लिए घर से निकला था। धीरज अपनी साइकिल पर था, जबकि उसके साथ-साथ जनार्दन पैदल चल रहे थे।
इस्माइलपुर 33 फुट रोड पर एक चालक अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चलाता हुआ लाया और धीरज को टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जनार्दन सोनी का कहना है कि उन्होंने चालक को पहचान लिया है। वह बसंतपुर कॉलोनी निवासी विजय है। उसने ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगाई हुई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।