फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Chief Minister gifted four projects worth about 116 crores to the public.

Faridabad News: मुख्यमंत्री ने जनता को दिया करीब 116 करोड़ की चार परियोजनाओं का तोहफा

Tue, 18 Jul 2023 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister gifted four projects worth about 116 crores to the public.
- जिला स्तर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की लोकार्पण की अध्यक्षता
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह से प्रदेश में लगभग 2741 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसमें फरीदाबाद जिले की करीब 116 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में ऑनलाइन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता की।




केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले की 4 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इन परियोजनाओं में सेक्टर-78 में 44.25 करोड़ की लागत से बने 220 केवी जीआईएस सब-स्टेशन और मोहना में 473.192 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ नवनिर्मित राजकीय गर्ल्स स्कूल के भवन का उद्घाटन किया गया। वहीं, सेक्टर- 89 में 61.25 करोड़ की लागत से बनने वाले 220 केवी जीआईएस सब-स्टेशन व 540 लाख की लागत से हरचंदपुर डिस्ट्रीब्यूटरी आरडी आउटलेट का शिलान्यास किया गया। बिजली सब स्टेशन शुरू होने से लोगों को बिजली कट से निजात मिलेगी। सेक्टर-78 में बिजली सब स्टेशन शुरू होने से लाखों लोगों को बिजली गुल होने की समस्या से राहत मिलेगी।इस मौके पर कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अब अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, श्मशान घाट, पीने के लिए स्वच्छ पेयजल सप्लाई की लाइनें, बूस्टर, एलईडी लाइटें, गंदे पानी की निकासी के लिए बेहतर सीवरेज व्यवस्था को बेहतर कराया जा रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद शहर को जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस मौके पर विधायक राजेश नागर, विधायक नयन पाल रावत और बीजेपी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व जिला परिषद के अध्यक्ष विजय सिंह, डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, सीटीएम अमित मान, डीडीपीओ राकेश और डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed