फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The charge of the Chief Engineer was taken back from the Superintending Engineer

Faridabad News: अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियंता का कार्यभार लिया वापस

Wed, 24 May 2023 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
The charge of the Chief Engineer was taken back from the Superintending Engineer
- नगर निगम में मुख्य अभियंता का पद खाली
विज्ञापन

अमर उजला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरी निकाय विभाग के आयुक्त और सचिव विकास गुप्ता ने नगर निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) ओमबीर सिंह से मुख्य अभियंता पद की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसी प्रकार का आदेेश गुरुग्राम नगर निगम के एसई राधे श्याम शर्मा के लिए भी जारी किया गया है।

बता दें कि कुछ माह पहले नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजीलाल का फरीदाबाद से पंचकूला तबादला हो गया था। इस पर सरकार ने नगर निगम के एसई ओमवीर सिंह को मुख्य अभियंता पद की जिम्मेदारी दे दी थी। इसके बाद ओमबीर सिंह अधीक्षण अभियंता के साथ मुख्य अभियंता का काम देख रहे थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त व सचिव विकास गुप्ता ने बुधवार को एक आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों से मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी वापस ले ली है। जारी आदेश में कहा गया है कि एसई नगर निगम ओमबीर सिंह से मुख्य अभियंता पद की जिम्मेदारी वापस ली जाती है। इससे अब मुख्य अभियंता का पद खाली हो गया है। नगर निगम में मुख्य अभियंता के दो पर हैं। इसमें एक सिविल और दूसरा बागवानी का है। बागवानी के मुख्य अभियंता बीके कर्दम को भी कुछ सिविल कार्य दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed