Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The car involved in the gang war was also bulletproof.

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग की रेड में पकड़ी वर्कशॉप में गैंगवार वाली कार भी हुई थी बुलेटप्रूफ

Wed, 04 Nov 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The car involved in the gang war was also bulletproof.
अदालत ने आरोपी प्रमोद की जमानत याचिका की खारिज, कहा - जांच अभी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिना किसी अनुमति और लाइसेंस के गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनाने वाली वर्कशॉप चलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वर्कशॉप संचालक प्रमोद कुमार ने वर्कशॉप में गैंगवार में इस्तेमाल हुई एक कार को भी बुलेटप्रूफ ढांचा दिया था।
पुलिस द्वारा अदालत में रखी गई इस दलील के आधार पर कोर्ट ने आरोपी प्रमोद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और जिन गाड़ियों को गैरकानूनी तरीके से बुलेटप्रूफ बनाया गया था, उनके मालिकों को भी जांच में शामिल किया जाना बाकी है। जानकारी के अनुसार, गत 22 सितंबर को सीएम फ्लाइंग और तिगांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एस्सार पेट्रोल पंप के पास स्थित वर्कशॉप पर औचक छापेमारी की थी। मौके से पुलिस को दो स्कॉर्पियो और दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां बरामद हुई थीं। उस दौरान एक स्कॉर्पियो क्लासिक में लोहे की चादरें लगाने का काम चल रहा था। आरोपी प्रमोद ने पुलिस को बताया था कि वह तीन गाड़ियों को पहले ही बुलेटप्रूफ बना चुका है, जबकि एक गाड़ी से बुलेटप्रूफ शीट हटाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से स्टील की आठ बड़ी और तीन छोटी शीटें जब्त की थीं।
विज्ञापन


लॉरेंस गैंग की धमकी का दिया था हवाला
जांच में एक स्कॉर्पियो के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसने अपनी गाड़ी बुलेटप्रूफ कराने का फैसला किया। आरोपी प्रमोद ने खुद के पास वैध लाइसेंस होने का दावा करते हुए पांच लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें से मालिक ने 80 हजार आरटीजीएस और 20 हजार नकद दिए थे। बाद में पता चला कि आरोपी के पास इसका कोई लाइसेंस नहीं था। सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन और अन्य दलीलें देकर जमानत मांगी। हालांकि, पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी ने गैंगवार में इस्तेमाल गाड़ी को भी बुलेटप्रूफ बनाया था और उसके पास संबंधित विभागों की कोई अनुमति नहीं थी। कोर्ट ने इन तथ्यों को बेहद गंभीर माना और आरोपी प्रमोद की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed