फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The bus stand, built at a cost of crores, started falling into disrepair even before its inauguration.

Faridabad News: उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा करोड़ा से बना बस स्टैंड

Tue, 07 Apr 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The bus stand, built at a cost of crores, started falling into disrepair even before its inauguration.
दो करोड़ रुपये की लागत से बना बस स्टैंड एक साल नहीं हुआ शुरू, यात्रियों को हो रही है परेशानी। फ
मोहना में एक साल पहले हो गया था निर्माण, रोडवेज ने अभी तक नहीं किया टेकओवर
विज्ञापन


हेमलता

बल्लभगढ़। मोहना में हरियाणा रोडवेज के बस स्टैंड की बिल्डिंग एक साल पहले बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ है। जिसके कारण सभी बसें स्टैंड के बाहर खड़ी रहती हैं। बिल्डिंग को करीब दो करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। एक साल पहले बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के बाद भी बस स्टैंड को अभी तक रोडवेज ने टेकओवर नहीं किया है। जिसके कारण दीवारों से प्लास्टर झड़ने लगा है और यहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस बसे स्टैंड के शुरू होने से जेवर एयरपोर्ट मात्र 20 मिनट में पहुंच सकेंगे।



मोहना गांव की बल्लभगढ़ और पलवल दोनों तरफ से 20-20 किलोमीटर की दूरी है। मोहना के पास यमुना पार खादर में भी 15 गांव हैं। इन गांवों के लोग भी मोहना से बसों में बैठकर पलवल और बल्लभगढ़ के लिए आते-जाते हैं। पहले मोहना में बस अड्डा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता था। पूर्व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ग्रामीणों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां पर बस अड्डा बनाने की योजना तैयार कराई थी। जिसके बाद करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा एक साल पहले बनकर तैयार हो गया लेकिन उसको रोडवेज विभाग टेकओवर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन




टूटने लगा है प्लास्टर

एक साल पहले बनी बिल्डिंग में कई जगह से प्लास्टर झड़ने लगा है। इसके अलावा इस बिल्डिंग के अंदर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। वैसे तो बिल्डिंग की देखरेख के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से एक सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है। इसके अलावा बस स्टैंड के मुख्य गेट पर काफी बड़ी संख्या में बड़े-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। जिस वजह से डिपो के अंदर बसों को जाने में परेशानी होती है। पेड़ों को भी काटने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन







कुछ दिन पहले टीम ने किया था निरीक्षण

ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि उनकी टीम ने कुछ दिन पहले मोहना बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। उस दौरान लाइट और पंखे को लेकर कुछ कमियां सामने आई थी। इनके बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। अगर वह कमियां दूर हो जाएगी तो वह जल्द ही बस स्टैंड का टेकओवर कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed