Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The burden of waste in the city will increase during Diwali.

Faridabad News: दिवाली पर शहर में बढ़ेगा कूड़े का बोझ

Sun, 08 Nov 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The burden of waste in the city will increase during Diwali.
पहले से लगे ढेरों के बीच त्योहार पर बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था पहले ही बदहाल है। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और खाली प्लॉटों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई जगह सड़कों पर भी कूड़ा फैला रहता है। ऐसे में दिवाली पर शहर की सफाई का हाल और ज्यादा बदहाल हो सकता है। त्योहार के दौरान पटाखों के अवशेष, मिठाइयों के डिब्बे, सजावटी सामान की पैकिंग और घरेलू कचरे की मात्रा बढ़ने से शहर में कूड़े का बोझ और बढ़ने की आशंका है।
फरीदाबाद से हर दिन करीब 1250 टन गीला और सूखा कूड़ा निकलता है। इतनी बड़ी मात्रा में कचरा निकलने के बाद भी नगर निगम शहर में इसके नियमित उठान और निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था नहीं कर पाया है। हालांकि निगम की ओर से लगातार कूड़ा निस्तारण प्लांट और उठान के लिए योजना तैयार की जा रही है। लेकिन त्योहार के मौके पर नगर निगम के सफाई व्यवस्था के दावों की सारी स्थिति सामने आ जाएगी। अभी शहर के कई इलाकों में कूड़ा समय पर नहीं उठता और इसके चलते कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सड़कों पर फैला कचरा न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहा है, बल्कि लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
शहर में सफाई व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों से कूड़ा हटवाकर तय स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। दिवाली के बाद भी कूड़े को हटवाया जाएगा। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed