{"_id":"69824615f52ee9a7de0ca797","slug":"the-bullion-trade-is-being-affected-by-the-significant-fluctuations-in-gold-and-silver-prices-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109656-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से सर्राफा व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से सर्राफा व्यापार प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। सोना-चांदी के दामों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से कस्बे में सर्राफा व्यापारी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। कीमतों में स्थिरता न होने के कारण ना केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्राहक भी खरीददारी से दूरी बना रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि रोज बदलते भाव के कारण लेन-देन में जोखिम बढ़ गया है और मुनाफे का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है।
हाल ही में चांदी के दाम चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे, जिसके बाद बीते कुछ दिनों में चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, आज एक बार फिर चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तरह की अस्थिरता से न तो व्यापारी राहत महसूस कर पा रहे हैं और न ही ग्राहक निश्चित भाव पर खरीदारी करने का मन बना पा रहे हैं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि पहले ग्राहक कीमतों में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारी कर लेते थे, लेकिन अब रोज-रोज भाव बदलने से लोग इंतजार की नीति अपना रहे हैं। इससे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में कमी आई है और व्यापार ठप सा होता नजर आ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी सोना-चाँदी के बढ़ते दामों पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में सोना-चाँदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बेटियों की शादी करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। शादी-विवाह के लिए जरूरी आभूषण खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। इस संबंध में कस्बे के सर्राफा व्यापारी महेश सोनी, रीतिक सोनी, राहुल सोनी, आदित्य सोनी, राजकुमार सोनी और जान मोहम्मद सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि अगर कीमतों में जल्द स्थिरता नहीं आई तो आने वाले समय में सर्राफा व्यापार को और अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से बाजार में स्थिरता लाने की मांग की है, ताकि व्यापारियों और आम जनता दोनों को राहत मिल सके।