फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The body of the teenager was strangled with a muffler and buried in the sand.

Faridabad News: मफलर से गला घोंटकर रेत में दबा दिया था किशोर का शव

Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The body of the teenager was strangled with a muffler and buried in the sand.
- झूठ बोलकर पुलिस को किया गुमराह, गोताखोर सोमवार को यमुना में ढूंढते रहे शव
विज्ञापन

- दूसरे संप्रदाय के आरोपियों ने की थी हत्या, नदी किनारे रेत में 8 फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव अरुआ निवासी किशोर दीपक की आरोपियों ने मफलर से गला घोंटकर हत्या कर यमुना नदी की रेत में दबा दिया। आरोपियों ने नदी के किनारे करीब 8 फीट गड्ढा खोदकर शव को गाड़ा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने झूठ बोलकर सोमवार को दिन भर पुलिस को गुमराह रखा। पुलिस गोताखोर के साथ दिन भर यमुना नदी में शव को ढूंढती रही। थाना छांयसा पुलिस ने तीनों आरोपियों एजाद, सुहान और साबिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
29 फरवरी को लापता हुए किशोर के शव को पुलिस गोताखोरों के साथ पूरा दिन यमुना नदी में ढूंढती रही, लेकिन शव नहीं मिला। सोमवार की देर रात आरोपियों से दोबारा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने रेत में गाड़ने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों की बताई हुई जगह पर जाकर शव की तलाश की तो उनको मिल गया। थाना छायंसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के प्रयोग करने वाले मफलर को बरामद करेगी।
विज्ञापन

----------
यह है मामला
गांव अरुआ सपेरा बस्ती निवासी अर्जुन ने शिकायत में बताया था कि उनका छोटा भाई दीपक 29 फरवरी को मंदिर के पास घूमने के लिए गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं आया। परिवार वालों ने अपने स्तर पर किशोर दीपक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को पुलिस ने गांव साहूपुरा खादर के दूसरे संप्रदाय के एजाद, सुहान और साबिर को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित दनकौर से हिरासत में लिया था। सोमवार को आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उन्होंने दीपक की हत्या करने के बाद गांव अरुआ के पास से बह रही यमुना नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी पढ़ता था साथ
किशोर दीपक साल 2022 में 9 वीं कक्षा में पढ़ता था, लेकिन वह फेल हो गया। तो उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और पिता के साथ खेतों पर काम करने लगा। परिजनों ने बताया कि सुहान आरोपी किशोर दीपक के साथ पढ़ाई करता था। आरोपी भी 9 वीं कक्षा में फेल हो गया, तो उसने भी पढ़ाई छोड़ दी। वहीं, पीड़ित के पिता कुमरपाल ने बताया कि वह आरोपी ऐजाद के खेतों में काम करते थे। वहीं, तीसरा आरोपी साबिर, एजाद का पड़ोसी है।

----
बहन को छेड़ने पर हत्या की बात कह रहे आरोपी, पुलिस करेगी जांच
आरोपियों का कहना है कि किशोर दीपक आरोपी सुहान की बहन को छेड़ता था। इसलिए आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या की है। हालांकि, इस मामले की जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। -राम चंद्र, प्रभारी थाना छायंसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed