फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The body of a young man was found hanging from a tree in an empty plot in Sector 24

Faridabad News: सेक्टर 24 के खाली प्लॉट में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree in an empty plot in Sector 24
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना एरिया के सेक्टर-24 स्थित वीनस पार्क में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह लगभग आठ बजे सूचना पुलिस को दी तो टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 साल है। रविवार सुबह पार्क में कुछ लोगों ने शव को देखा। जिस जगह पर पेड़ से शव लटका हुआ था, वहां पर बरसात का पानी भी भरा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान करने के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम अब पार्क के आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव की पहचान के लिए आस-पास के थानों से भी मुजेसर थाने की टीम संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने तक शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed