{"_id":"6851a84a0078ee4379017bf9","slug":"the-bodies-of-those-who-lost-their-lives-in-the-accident-on-delhi-mumbai-expressway-were-handed-over-to-their-families-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45457-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में जान गंवाने वालों के शव परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में जान गंवाने वालों के शव परिजनों को सौंपे
विज्ञापन
आगे चल रहे टैंकर में टकराई थी बाइक, पुलिस कर रही आरोपी चालक की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे टैंकर से टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत मामले में मंगलवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। देवरिया यूपी से परिजनों के सोमवार रात पहुंचने के बाद मंगलवार को ये कार्रवाई हुई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना पुलिस मामले में आरोपी टैंकर चालक की तलाश कर रही है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह हादसा सोमवार सुबह हुआ था। करनेरा गांव के रहने वाले बृजेश कुशवाह और अमर सिंह नोएडा से पलवल की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-37 के पास आगे चल रहे टैंकर से इनकी बाइक टकरा गई थी। दोनों देवरिया यूपी के मूल निवासी थे। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। हादसे के बाद पुलिस ने पहचान कर परिवार को सूचना दी। साथ ही शवों को मोर्चरी में रखवाया गया था। परिवार वाले देर रात फरीदाबाद पहुंच पाए। जिसके चलते मंगलवार दोपहर को ही इनके शवों का पोस्टमार्टम हो सका।