{"_id":"6af60eff36b6ce6d45079f8c","slug":"the-audience-will-dance-to-the-beat-of-the-drums-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85092-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गजक के स्वाद के साथ बंचारी के नगाड़ों की गूंज पर थिरकेंगे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गजक के स्वाद के साथ बंचारी के नगाड़ों की गूंज पर थिरकेंगे दर्शक
विज्ञापन
व्यापार मेला : फरीदाबाद के उद्यमी और कारोबारी अपने उत्पादों के साथ लगाएंगे स्टॉल
एतमादपुर गांव निवासी उदित नारायण बैंसला पर्यावरण अनुकूल चित्रकारी की लाइव प्रस्तुति देंगे
केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले व्यापार मेले में इस बार दर्शकों को हरियाणा के विकास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक एक ही जगह देखने को मिलेगी। हरियाणा पवेलियन में फरीदाबाद की मशहूर गजक का स्वाद चखने के साथ ही दर्शक पलवल के बंचारी गांव के नगाड़ों की गूंज पर थिरकते नजर आएंगे।
मेले में फरीदाबाद के उद्यमी और कारोबारी भी अपने उत्पादों के साथ पहुंचेंगे। उनके स्टॉल पर स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। इस बार हरियाणा पवेलियन को ''विकास और विरासत'' थीम पर तैयार किया गया है। करीब 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाए गए इस पवेलियन में प्रदेश की प्रगति के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। दर्शकों को गेट नंबर पांच से प्रवेश कर प्रथम तल पर स्थित हरियाणा पवेलियन तक पहुंचना होगा। इसमें फरीदाबाद के कारोबारियों के उत्पाद भी पवेलियन का खास आकर्षण रहेंगे। इनमें बंशी मुरैना गजक के स्टॉल पर दर्शकों को शहर की प्रसिद्ध गजक का स्वाद मिलेगा। इसके अलावा रूम फ्रेशनर, हर्बल और टेराकोटा उत्पाद, रोस्टेड नमकीन तथा बोतलबंद एल्कलाइन पानी बनाने वाली कंपनी के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को देशभर से आने वाले ग्राहकों और कारोबारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। पवेलियन में सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एतमादपुर गांव निवासी उदित नारायण बैंसला पर्यावरण अनुकूल चित्रकारी की लाइव प्रस्तुति देंगे। दर्शक उनके हाथ से पर्यावरण के अनुकूल चित्रकारी तैयार होते देख सकेंगे। वहीं, पलवल के बंचारी गांव की प्रसिद्ध नगाड़ा पार्टी अपनी पारंपरिक थाप से हरियाणवी लोक संस्कृति का रंग जमाएगी। नगाड़ों की गूंज और लोकधुनों पर दर्शकों को झूमने का मौका मिलेगा। यहां प्रदेश में विकसित हो रहे हाईवे, हाइड्रोजन ट्रेन और हिसार में तैयार हुए हवाई अड्डे से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं, विरासत के तौर पर राखीगढ़ी, कुरुक्षेत्र और पानीपत के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया जाएगा।
निर्यात के बारे में जानकारी देने पर भी होगा फोकस
व्यापार मेले में हरियाणा की औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाओं और प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने और निर्यात बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी। हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि 13 नवंबर से दिल्ली के भारत मंडपम में व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक ए मोना श्रीनिवास की देखरेख में प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को एक मंच पर प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है। इससे दर्शकों को काफी फायदा मिलेगा।