फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Akbarpur Veterinary Dispensary remains locked

Faridabad News: अकबरपुर पशु औषधालय में लटका रहता है ताला

Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Akbarpur Veterinary Dispensary remains locked
-अस्पताल के औषधालय में नियमित रूप से मौजूद नहीं रहता कर्मचारी
विज्ञापन

पशुओं के इलाज के लिए भटकने पर मजबूर हैं पशुपालक

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां । खंड के अकबरपुर गांव स्थित राजकीय पशु औषधालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से पशुपालक परेशान हैं। अमर उजाला संवाद में ग्रामीणों का आरोप है कि औषधालय में नियमित रूप से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे बीमार पशुओं का समय पर इलाज नहीं हो पा रहा। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी औषधालय के मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी करीब 6000 है और लगभग हर घर में गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य पशु पाले जाते हैं। ऐसे में पशु औषधालय का सही ढंग से संचालन बेहद जरूरी है, लेकिन यहां की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। पशुपालकों को मजबूर होकर निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि औषधालय भवन की हालत भी काफी जर्जर हो चुकी है। इमारत को देखकर ऐसा लगता है मानो लंबे समय से इसका उपयोग ही नहीं हुआ हो। परिसर में लगा कटखड़ा टूटा हुआ है और उसके पाइप भी जंग खाकर खराब हो चुके हैं, जो विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन

-----------
वीएलडीए के पास अतिरिक्त चार्ज :
औषधालय में वीएलडीए के पास अतिरिक्त चार्ज है, जबकि एक पशु सहायक और एक सफाई कर्मचारी भी तैनात हैं। इसके बावजूद तीनों कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि औषधालय में नियमित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए और भवन की मरम्मत कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


……….

पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं के लिए सुविधा नहीं देने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। इसमें सुधार होना चाहिए ताकि पशु पालकों को कोई परेशानी न हो।
- मुबारिक खान पशुपालक

………..

गांव में बना पशु औषधालय अक्सर बंद रहता है, यहां पर तीन लोगों का स्टाफ हैं लेकिन एक भी समय पर ड्यूटी नहीं देता।
-रज्जाक खान पशु पालक


………..

गांव की आबादी करीब 6000 है और हर घर में गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य पशु पाले जाते हैं। ऐसे में पशु औषधालय का सही ढंग से संचालन बेहद जरूरी है।
- साबिर खान ग्रामीण


……..

औषधालय में नियमित रूप से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे बीमार पशुओं का समय पर इलाज नहीं हो पा रहा। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी औषधालय के मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है
- मोमिन पशु पालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed