फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The administrative team ran after the overloaded dumper and threw stones at it.

Faridabad News: ओवरलोड डंपर के पीछे दौड़ी प्रशासनिक टीम तो डाला खोलकर गिरा दिए पत्थर

Fri, 08 Aug 2025 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The administrative team ran after the overloaded dumper and threw stones at it.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में खनन माफियाओं का अवैध खनन का खेल बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार की शाम फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बीवां में खनन माफियाओं ने एसडीएम और ट्रैफिक एसएचओ की टीम पर हमला कर दिया। एसडीएम को ओवरलोड डंपर लगातार निकलने की सूचना मिली थी। ओवरलोड डंपरों को रुकवाने का प्रयास कर रही टीम जब पीछे लगी तो माफियाओं ने डंपर का डाला खोलकर पत्थर गिराने शुरू कर दिए। जान से मारने की नीयत से हमला करते देख प्रशासनिक टीमों ने अपने वाहनों को इधर-उधर कर खुद को बचाया।
पिछले दिनों एक डीएसपी की हत्या करने के बाद भी खनन माफिया पुलिस और प्रशासन पर सीधा हमला करने से भी नहीं चूक रहे है। एसडीएम के पास शिकायत थी कि दोरक्खी गांव से ओवरलोड डंपर बड़ी संख्या में निकलते हैं, जिसकी जांच करने के लिए एसडीएम लक्ष्मीनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। ओवरलोड वाहनों को रुकवाने का प्रयास किया तो उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी, पीछा किया तो डंपर का डाला खोल दिया, आगे जाकर रोका गया तो माफियाओं ने प्रशासनिक टीम के साथ गली-गलौच करते हुए हाथापाई करने का प्रयास किया। ग्रामीण भी जाम हो गए और हंगामा करने लगे, मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए टीम वहां से बैरंग लौट आई।
विज्ञापन


एसडीएम झिरका लक्ष्मी नारायण ने फिरोजपुर झिरका थाने में पुलिस को शिकायत देकर शहीद, उमर, हल्ली, नूर मोहम्मद का लड़का, रूकसिना, आबिदा सहित 15–20 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वीडियो और फुटेज प्रशासन के पास है, जिनके जरिये शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात को गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। जैसे ही नामजद आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आते है, इस मामले में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।

- निखिल शर्मा, थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका



लंबे समय से बीवां और दोरक्खी के बीच चल रहा है ओवरलोड वाहनों का खेल
जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों और अवैध खनन को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन बीवां से लेकर दोरक्खी के बीच काफी लंबे समय से ओवरलोड डंपर खूब फर्राटा भरते है। प्रशासन ओवरलोड वाहनों और अवैध खनन पर पाबंदी लगाने में पूरी तरह नाकाम दिख रहा है। मौके पर जा रहे दो डंपरों को रोका गया और डंपरों को लाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर डंपर चालक का बचाव करते हुए प्रशासन की टीम को बैरंग लौटा दिया। वहीं जान से मारने की नीयत से पत्थर भी गिराए गए और अधिकारियों को मौके पर खरी-खोटी सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed