फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused was apprehended in a four-year-old case

Faridabad News: चार साल पुराने मामले में आरोपी दबोचा

Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The accused was apprehended in a four-year-old case
पलवल। सीआईए (एवीटी) हथीन पुलिस ने साल 2021 के एक जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी पी/एसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में गठित टीम ने 6 फरवरी को गांव रनियाला खुर्द निवासी सातवें आरोपी सेकुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2021 को गांव रनियाला खुर्द निवासी इरशाद ने थाना उटावड में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि छेड़खानी के एक पुराने मामले की रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर और उसके वारसान पर प्राणघातक हथियारों से हमला किया था। इस हमले में हारून को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें डॉक्टरों ने जानलेवा बताया था। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पहले ही छह आरोपी शरीफ, उमरशेद, इस्माइल, रजाक और आरिफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article