फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused of theft tried to escape by breaking the window in the toilet, was caught

Faridabad News: शौचालय में खिड़की तोड़ चोरी के आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पकड़ा गया

Mon, 08 Apr 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The accused of theft tried to escape by breaking the window in the toilet, was caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन अदालत से भागने का प्रयास करना एक आरोपी को भारी पड़ गया। सोमवार को शौचालय की खिड़की से कूदकर भागने के प्रयास में आरोपी का पांव सीवर के खुले मैनहोल में फंस गया। जिस कारण पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हिरासत से भागने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। सीवर के खुले मैनहोल के कारण सोमवार को पुलिस की इज्जत भी बच गई।
बहीन थाना पुलिस सोमवार को चोरी के मामले में आलीमेव निवासी नयुम नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हथीन अदालत में पेश करने लाई थी। अदालत में आने के बाद उक्त आरोपी ने लघु शंका जाने की बात कही। जिस पर पुलिस कर्मी उसे शौचालय में ले गए। अंदर जाने के बाद आरोपी नयुम ने शौचालय का दरवाजा बंद कर लिया और वहां लगे एग्जॉस्ट फैन की खिड़की को उखाड़कर उसमें से भागने का प्रयास किया। टाॅयलेट की सीट पर चढ़कर जैसे ही उसने खिड़की से कूदकर भागने का प्रयास किया तो शौचालय के पीछे दीवार के साथ खुले सीवर के मैनहोल में उसका पांव फंस गया। चोट लगने पर वह चिल्ला उठा। आरोपी की आवाज सुनकर पुलिस ने तुरंत शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा तो आरोपी वहां नहीं था। पुलिस कर्मी दौड़कर पीछे पहुंचे और सीवर के खुले मैनहोल में फंसे आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि यदि सीवर के मैनहोल पर ढक्कन होता तो उसका पैर नहीं फंसता। ऐसे में वह फरार भी हो सकता था। लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि सीवर का खुला मैनहोल चोर पकड़ने के काम तो आया। हालांकि बाद में पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग की मदद से दुर्घटना से बचाव के लिए सीवर के मैनहोल पर ढक्कन लगवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed