फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused of attacking the police escaped leaving the house

पुलिस पर हमला करने के आरोपी घर छोड़कर फरार

Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The accused of attacking the police escaped leaving the house
फरीदाबाद। शनिवार को गांव अनंगपुर में शराब माफ़िया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया था। घटना में थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की तीन टीमों को लगा दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों के घर के आसपास भी पुलिस के जवान सादी वर्दी में उनकी तलाश कर रहे हैं। अभी तक पुलिस को कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है। आशंका है कि आरोपी अपने रिश्तेदारों का यहां जाकर छिप गए हैं। इधर घायल जवानों को अस्पताल से छुट्टी शनिवार को ही मिल गई थी। सभी थाने में अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed