फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The account provider was caught in Bikaner.

Faridabad News: खाता मुहैया करवाने वाले को बीकानेर से पकड़ा

Wed, 27 May 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The account provider was caught in Bikaner.
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 72.74 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव रामसर निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 24 मई को बीकानेर से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रणजीत सिंह ने खाताधारक प्रहलाद का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को मुहैया करवाया था। इसी खाते में ठगी के पांच लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। मामले में खाताधारक प्रहलाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रणजीत सिंह 12वीं पास और बेरोजगार है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-81 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में मामले में शिकायत दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed