फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Terror of stray dogs in SRS Residency

Faridabad News: एसआरएस रेजीडेंसी में लावारिस कुत्तों का आतंक

Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in SRS Residency
आरडब्ल्यूए ने नगर निगम आयुक्त और जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर -88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी के निवासी पिछले कुछ समय से लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। सोसाइटी में बच्चों एवं पालतू कुत्तों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आरडब्ल्यूए महासचिव का कहना है कि बीते एक माह के भीतर दर्जनों बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को कुत्तों ने काट लिया है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसआरएस रेजीडेंसी की एसआरएस ने नगर निगम आयुक्त एवं जिला उपायुक्त को एक औपचारिक पत्र सौंपा है, जिसमें जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की गई है। आरडब्ल्यूए महासचिव अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि वे किसी भी प्रकार से लावारिस कुत्तों के खिलाफ नहीं हैं और सभी जानवरों के प्रति संवेदनशीलता रखते हैं, लेकिन जब कोई आवारा पशु मानव जीवन के लिए खतरा बन जाए, तो निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन


वहीं, उप प्रधान कुमरपाल सिंह व कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश पांडे ने कहा कि कुत्ते निवासियों पर हमला कर रहे हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। हमारी प्रशासन से मांग है कि इसका कोई स्थाई समाधान निकाला जाए। आरडब्ल्यूए ने निवासियों से भी सहयोग बनाए रखने और किसी भी प्रकार की घटना या समस्या की सूचना तुरंत आरडब्ल्यूए अथवा एडमिन ऑफिस को देने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि सोसाइटी वासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed