फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tension after attack on priest, paramilitary force deployed

Faridabad News: पुजारी पर हमले के बाद तनाव, अर्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात

Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tension after attack on priest, paramilitary force deployed
-वारदात के बाद डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने का परिजन ने लगाया आरोप
विज्ञापन

-मंदिर की गली के पीछे विशेष समुदाय की बसावट, दोनों पक्षों में रहती है तनातनी
-देर रात से पुलिस बल लगा होने के बावजूद युवकों की भीड़ ने आरोपियों के घर पर किया पथराव

अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। जनता कालोनी में शुक्रवार रात विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पुजारी पर हमले के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इसके बाद कालोनी के लोगों का आरोपियों के घरों में पथराव और बाबा दीप सिंह मार्ग पर जाम लगाने के बाद से क्षेत्र को पुलिस की छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंदिर के पास घटनास्थल पर और मस्जिद और आरोपियों के घरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी लगाई गई है।

जनता कालोनी निवासी पुजारी रवि कश्यप उर्फ भगत भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव भी हैं। कालोनी के लोगों ने बताया कि वह क्षेत्र में धार्मिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।जनता कालोनी की मंदिर वाली गली में हिंदू आबादी रहती है। इसके पीछे गली में मस्जिद के आसपास मुस्लिम आबादी के कुछ घर हैं। यहां मिश्रित आबादी होने के चलते कई बार युवकों के बीच गहमा-गहमी भी हो जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 11.30 बजे रवि पर हमले के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से परिजन और जनता कालोनी के लाेगों में नाराजगी थी। इस दौरान देर रात ही पुलिस सुरक्षा के लिए मौके पर लगा दी गई। हालांकि, सुबह होते-होते बड़ी कार्रवाई न होने की भ्रामक सूचना फैलने पर नाराज लोगों ने आरोपियों के घरों पर पथराव कर दिया। यहां से पुलिस ने लोगों को खदेड़ा तो भीड़ ने बाबा दीप सिंह चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी को लगाया गया। मौके पर डीसीपी कुलदीप सिंह, एसीपी, थाना सारन और एसजीएम नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम हटवाने के बाद क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को लगा दिया गया है। पुलिस ने पथराव और जाम लगाने में शामिल कुछ युवाओं को हिरासत में भी लिया है। हालांकि, शाम तक इन युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

---
डेढ़ वर्ष पहले आरोपियों ने उधार लिए थे पैसे
पुलिस की प्राथमिक जांच में आया है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले आरोपियों ने रवि से कुछ पैसे उधार लिए थे। वह पैसे लौटा नहीं रहे थे। रवि ने युवकों को एक दिन जमकर खरी खोटी सुनाई। इससे नाराज दूसरे समुदाय के युवकों से उनकी ठन गई थी। एक दिन युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया था। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन दोनों पक्षों से बड़े-बुजुर्गों के बीच-बचाव में आने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। परिजन का कहना है कि मंदिर कार्य और राजनीतिक रूप में भाजपा से जुड़ा होने के चलते भी दूसरे समुदाय से अंदर ही अंदर तनातनी थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते रवि पर युवकों ने हमला किया है। हालांकि रवि के ठीक होने या आरोपियों के पकड़े जाने पर ही असली कारण का पता चल सकेगा।

---



धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आगे रहता है रवि

साथ ही घायल रवि समाज सेवा के क्षेत्र में आगे रहता है। अपनी गली में साफ सफाई करवाते हैं। शुक्रवार सुबह हुई बारिश से गली में पानी भर गए था जिसे उन्होंने टैंकर लगवा कर साफ करवाया। इसके अलावा गली के प्रवेश द्वार पर लोहे का दरवाजा लगवा है। बताया जा रहा है कि वह उस दरवाजे को अन्य राहगीर के लिए नहीं खोलता था। इससे भी तनाव की स्थिति रहती थी। घायल रवि के भतीजे विशाल ने बताया कि रवि सात भाई हैं। इनमें से तीन की पहले मौत हो चुकी है। ये सबसे छोटे हैं। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा और छह माह की बेटी काव्या और 5 वर्ष की बेटी शीतल है। हालांकि हमले के समय बच्चे माता-पिता के साथ थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई हैं। सभी सुरक्षित हैं।



--

डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस से लोगों में नाराजगी



परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि रवि पर हमले की सूचना तुंरत उन्होंने डायल-112 को दी। आरोप है कि सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि घर से थाना चंद कदमों की दूरी पर हैं। इस दौरान लोग पहले घायलों को ऑटो से अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ऑटो खराब होने के बाद वे घायलों को कार से बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन ने रवि की हालत को देेखते हुए उन्हें नीलम-बाटा रोड स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

--
जनता कॉलोनी में डेढ़ वर्ष पहले भी विशेष समुदाय के कुछ उन्मादी युवकों ने भाजपा नेता और पुजारी रवि भगत की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। शुक्रवार रात भी घटना की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे आक्रोशित निवासियों ने शनिवार सुबह आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस के खदेड़ने पर लोगों ने बाबा दीप सिंह चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से कालोनी और आसपास तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी लगाई गई है।

---

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिलेगी हमले सही जानकारी

कॉलोनी में शांति का माहौल है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमले की पुष्टि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। - कुलदीप सिंह, डीसीपी एनआईटी।



--

धनंजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed