{"_id":"6135018b8ebc3e6be87d8de7","slug":"ten-thousand-prize-crook-of-kala-jathedi-gang-arrested-faridabad-news-noi6029389155","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला जठेड़ी गैंग का दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला जठेड़ी गैंग का दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरवरी 2020 में गुरुग्राम पुलिस पर फायरिंग कर मोस्ट वांटेड बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने वाले बदमाश रवि को क्राइम ब्रांच ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसे चार दिन की रिमांड पर लाया गया है।
आरोपी रवि झज्जर की यादव कॉलोनी का रहने वाला है। एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद कोर्ट से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास आरोपी रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैदी वैन पर फायरिंग कर संदीप को छुड़ा लिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी थी। क्राइम ब्रांच 48 प्रमारी राकेश को सूचना मिली कि आरोपी रवि को पाली राजस्थान में 6 जनवरी 2021 को गैंगवार में गोली लगी है। वह रावत हॉस्पिटल जयपुर में इलाज करा रहा है। क्राइम ब्रांच ने जयपुर पुलिस को सूचना देकर आरोपी को एक सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। वहां से आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया।
रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि संदीप उर्फ काला जेठडी को पुलिस से छुड़ाने में कपिल, नरेश, धन सिंह, जोगिंदर, आशु, राजेश, प्रदीप उर्फ भोला, विकास, अंशुल, अरुण, मनजीत, ओम प्रकाश, कप्तान ने उनका साथ दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने स्कार्पियो लूटी थी। आरोपी संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।