{"_id":"69b9a4da181788a6d10e5d00","slug":"temporary-structures-removed-near-lakhani-dharamshala-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65175-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लखानी धर्मशाला के पास हटाए अस्थायी ढांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लखानी धर्मशाला के पास हटाए अस्थायी ढांचे
विज्ञापन
शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को एनआईटी-2 क्षेत्र में लखानी धर्मशाला के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ पर कब्जा कर ढाबा चलाने वाले और सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे हटाए।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में लंबे समय से फुटपाथ और सड़क किनारे अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना था कि शाम और सुबह के समय जाम की स्थिति बन जाती है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। शिकायत देने के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बाटा आरओबी के आसपास भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और अब उसी अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों में टीमें भेजी जा रही हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि फुटपाथ खाली होने से पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या भी कम होगी।