{"_id":"662bb37429464faffc01d028","slug":"tempo-filled-with-devotees-collides-with-a-standing-container-three-including-two-girls-killed-faridabad-news-c-1-1-noi1188-1636188-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालंधर के ध्यानार्थ - खड़े कंटेनर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, दो बच्चियों सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालंधर के ध्यानार्थ - खड़े कंटेनर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, दो बच्चियों सहित तीन की मौत
विज्ञापन
केएमपी मार्ग पर हुआ हादसा, 23 घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावड़ू। जिले की सीमा से गुजर रहे केएमपी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव पढेनी और धुलावट टोल प्लाजा के समीप बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो जा टकराया। इस भीषण हादसे में एक नौ वर्षीय बच्ची और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 23 लोग घायल दो गए। इनमें से कुछ लोगों का हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तावडू, रेवाड़ी, नल्हड़ सहित रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे छोटा हाथी टेंपो से 26 श्रद्धालु वृंदावन दर्शन कर जालंधर पंजाब लौट रहे थे। टेंपो में भोगपुर जालंधर के रहने वाली प्रीति (23) सुखी (19), अमायरा (4), पूनम (24), राजेश (26), अरमान (05), मन्नत (3), मनप्रीत (5) और गांव टीना जालंधर के रहने वाले विक्की (30), पूजा (28), कोमल (05), साहिल (06), पहलाद (55), रितिका उर्फ गोविंदा (09), बीना (45), राजेश (26), विकास (02), दीपू (07) वर्ष और नौ लोग बोरखेड़ा जिला डींग, राजस्थान सहित पहाड़ी के रहने वाले कुल 26 लोग सवार थे। टेंपो विक्की चला रहा था। जैसे ही टेंपो धुलावट के टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंचा तो वहां बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही केएमपी ट्रैफिक थाना और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
तावड़ू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि इस हादसे में तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में बीना (45), रितिका उर्फ गोविंदा (09), मनप्रीत (05) भोगपुर जालंधर पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन
सदर थाना तावड़ू प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दो बच्चियों सहित महिला के शव सीएससी नूंह के शव ग्रह में रखवा दिए गए हैं।
फोटो : निजी अस्पताल में उपचाराधीन दुर्घटना में घायल
फोटो : केएमपी मार्ग पर अवैध तरीके से पार्क किया गया कंटेनर