फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperatures dropped after rain, city dwellers chilled with cold

Faridabad News: बारिश के बाद गिरा तापमान, ठंड से ठिठुरे शहरवासी

Fri, 05 Jan 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped after rain, city dwellers chilled with cold
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लोगों ने लिया अलाव का सहारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सुबह हल्की बारिश के बाद पड़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड से शहरवासी पूरे दिन ठिठुरे। दिन भर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए और अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नीचे जाकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर बाद बेहद जरूरी काम से लोग अपने घरों से निकले। शहर में पिछले तीन दिनों से धूप भी नहीं निकली। मौसम विभाग ने कोल्ड डे घोषित किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 जनवरी तक शहर में मौसम में बदलाव के आसार कम हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हल्की बारिश से धुंध छटी तो बर्फीली हवाओं ने दिन का तापमान गिरा दिया। इससे दिनभर धूप नहीं निकली। शीतलहर के कारण शहरवासी बाहर निकलने से बचते रहे। दुकानों के बाहर लोग अलाव तापकर ठंड से बचने का उपाय ढूंढते रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा समय में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों पर पड़ रहा है। बर्फीली हवा चलने के चलते तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नौ जनवरी को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते नौ जनवरी को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि बूंदाबांदी के बाद रात के तापमान में सामान्य से करीब पांच डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे लोगों और ठंडक का अहसास होगा।
-----
एनआईटी क्षेत्र रहा सबसे अधिक ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय स्तर पर एनआईटी और सेक्टर-11 सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हवा में 90 फीसदी तक आद्रता रहने से आसमान में बादल छाए रहे।
------
ऑरेंज जोन में रहा प्रदूषण का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार कड़ाके की ठंड के साथ शहर में प्रदूषण स्तर भी खतरनाक श्रेणी में रह रहा है। शुक्रवार को फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी के साथ 258 दर्ज किया गया। जो सामान्य से साढ़े पांच गुणा अधिक खराब है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-----
प्रतीक्षालय न होने से ठंड में ठिठुरे यात्री
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को बैठने के लिए प्रतिक्षालय नहीं है। स्टेशन पर उनके बैठने के लिए अस्थायी इंतजाम भी नहीं है। ऐसे में कई घंटे देरी से चल रही ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री स्टेशन परिसर पर ही ठंठ में ठिठुरते रहे। बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोगों ने कंबलों का भी सहारा लिया। जिनके पास कंबल नहीं थे उनके लिए वहां टिकना मुश्किल भी रहा लेकिन लोग ठंड से कंपकंपाते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे। यहां तक कि परिसर में अलाव आदि की भी व्यवस्था नहीं रही।

---
धुंध के कारण 4 से 8 घंटे देरी से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें
कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली गीता जयंती फरीदाबाद स्टेशन पर 8 घंटे देरी से आई। फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल 4 घंटे देरी से फरीदाबाद स्टेशन आई। पुणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से आई। ताज एक्सप्रेस भी छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा कुल 34 एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनें चार से 8 घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed