फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature reached 40.5 degree Celsius, roads started becoming deserted in the afternoon

Faridabad News: 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अभी से दोपहर में सुनसान होने लगी सड़कें

Fri, 25 Apr 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 40.5 degree Celsius, roads started becoming deserted in the afternoon
न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, चेहरा और सर ढककर निकले लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अप्रैल में ही सूरज की तपिश बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ी धूप का आलम यह था कि दोपहर में ही सड़कें लगभग सुनसान हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में तापमान में और इजाफा होगा।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार ही अप्रैल में ही जबरदस्त गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। तापमान बढ़ने की वजह से अभी से दोपहर में शहर की सड़कें सूनी होने लगी हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी तेजी से इजाफा होता गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इस दौरान अपने कार्यालय, दुकान और अन्य कार्यों से जाने वाले लोग सर ढककर निकले। युवतियों और महिलाओं ने भी छातों और दुपट्टों का प्रयोग कर गर्मी से बचने का प्रयास किया। दोपहर में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में कड़ी धूप के चलते लोग जरूरी कार्य से ही घरों से निकलें। इस दौरान सड़कों पर पैदल चलने वाले कम ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लाखों की तादात में शहर में एसी भी बढ़ा रहे गर्मी
एक ओर तेज धूप जहां गर्मी बढ़ा रही है। वहीं, शहर में मॉल्स, कार्यालयों और घरों में चल रहे लाखों एसी तापमान में इजाफा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान में इजाफा होता जाएगा, एसी भी अधिक तेजी से गरम हवा फेंककर तापमान में और इजाफा करेंगे।

---
आज और कल लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को लू चलने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को पारा 43 डिग्री भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed