फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature of 43 degrees intensifies the heat.

Faridabad News: 43 डिग्री तापमान ने बढ़ाई तपिश, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 29 Jun 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Temperature of 43 degrees intensifies the heat.
उमस ने बढ़ाई परेशानी, 43 डिग्री तापमान में 50 डिग्री जैसी तपिश का अहसास
16 वर्षों में सबसे गर्म रहा 28 जून, शहर का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी और उमस ने फरीदाबाद के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को करीब 50 डिग्री सेल्सियस जैसी तपिश का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के अंतिम दिनों में पिछले 16 वर्षों में इतनी ज्यादा गर्मी शायद ही देखने को मिली हो।

मौसम विभाग ने पहले ही हीटवेव का अलर्ट जारी किया था। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी और दोपहर तक गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ रही। शहर का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। जानकारी के अनुसार बीके अस्पताल में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीज सर्दी, खांसी, वायरल संक्रमण, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अन्य अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। उनका अनुमान है कि फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के आगमन तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप से बचने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------


पिछले 16 वर्षों का तापमान
साल- अधिकतम-न्यूनतम डिग्री सेल्सियस
28 जून 2025: 36 28
28 जून 2024: 30 26
28 जून 2023: 35 29
28 जून 2022: 40 31
28 जून 2021: 39 31
28 जून 2020: 40 31
28 जून 2019: 41 28
28 जून 2018: 34 26
28 जून 2017: 32 26
28 जून 2016: 35 26
28 जून 2015: 39 28
28 जून 2014: 39 30
28 जून 2013: 36 28
28 जून 2012: 41 30
28 जून 2011: 39 32
28 जून 2010: 39 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed