फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature dropped by 4 degrees in a day, shivering from cold after rain

Faridabad News: एक दिन में 4 डिग्री गिरा तापमान, बारिश के बाद ठंड से छूटी कंपकंपी

Sun, 12 Jan 2025 06:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 4 degrees in a day, shivering from cold after rain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में एक दिन में ही 4 डिग्री अधिकतम तापमान नीचे आने से शहरवासियों की कंपकंपी छूट गई। शीतलहर के चलते लोग बाहर ही नहीं घर में भी अलाव और हीटर चलाकर सर्दी दूर करते रहे। वहीं, दोपहर बाद बारिश ने ठंड को बढ़ाया तो लोग अपने घरों से जरूरी काम से ही बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक सुबह और शाम भीषण कोहरा होने का अंदेशा है। ऐसे में वाहन चालक संभलकर निकलें।
फरीदाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन बाद ही दिन के तापमान में 4 डिग्री की कमी दर्ज कर तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में पहली बार है जो अभी तक अधिकतम तापमान इतना नीचे गिरा है। दूसरी ओर, सुबह से बादल छाने और धूप न निकलने के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद से देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने अधिक ठंडक कर दी। बाजारों में ठंड से परेशान लोग अलाव जलाते दिखे। वहीं, घरों में भी लोगों ने हीटर और ब्लोअर का उपयोग कर ठंड से बचाव किया। शनिवार को न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से नौ डिग्री बना रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने का अनुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह और शाम भीषण कोहरा होने की चेतावनी है। विशेषकर यमुना के किनारे अधिक कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में वाहन चालक संभलकर रोड पर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed