फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager stabbed in the chest; FIR registered.

Faridabad News: किशोर के सीने पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teenager stabbed in the chest; FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने के आरोप में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल किशोर के सीने पर चाकू लगने के बाद उसे पहले बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर, नई दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार गली नंबर-1, टीटू कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय शिवांश उर्फ बल्ली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एसी रिपेयर का काम करता है। उसने बताया कि तीन जुलाई की रात करीब नौ बजे वह बाहर से घर लौट रहा था। छोटे मंदिर के पास बनी दुकानों पर ठंडा पीने के बाद जैसे ही वह घर जाने लगा, तभी 22 किला, टीटू कॉलोनी निवासी आरोपी तासिम ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि तासिम ने हाथ में लिए चाकू से उसके सीने के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया। चाकू लगते ही वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाद में कॉलोनी निवासी अंकित उसे उठाकर घर ले गया। इसके बाद पिता सतीश और अन्य परिजन उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर, नई दिल्ली रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार एम्स में चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन उसने इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था और कहा था कि वह एक दिन उसकी हत्या कर देगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि खेड़ीपुल थाना पुलिस ने चार जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed